बिजनेस

सऊदी अरब ने की तेल उत्पादन में कटौती की घोषणा,भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल

सऊदी अरब के तेल उत्पादन में कटौती करने की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट थम सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में भारत में ईंधन की कीमत समीक्षा में देरी होगी। सऊदी अरब ने रविवार को कहा था कि वह जुलाई से तेल उत्पादन में प्रतिदिन 10 बैरल की कटौती करेगा। दूसरी ओर ओपेक और अन्य उत्पादक देश आपूर्ति में की गई कटौती को 2024 के अंत तक बढ़ाने पर सहमत हुए। इस फैसले के कारण सोमवार को तेल की कीमतों में एक डॉलर प्रति बैरल से अधिक की बढ़ोतरी हुई। ब्रेंट क्रूड वायदा 78.73 डॉलर प्रति बैरल के ऊपरी स्तर पर पहुंचने के बाद शुरुआती कारोबार में 1.51 डॉलर या दो प्रतिशत की तेजी के साथ 77.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। यह तेजी भारत के लिए आयातित कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी को पलट देगी.पिछले दिनों भारत को आयातित तेल के लिए औसतन 72 डॉलर प्रति बैरल की दर से भुगतान करना पड़ रहा था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की जा सकती है। उद्योग के एक अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां अपने नुकसान की भरपाई कर रही थीं। पिछले महीने, अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें और खुदरा बिक्री मूल्य बराबर हो गए थे। अब कीमतें बढ़ने के साथ, लागत और बिक्री मूल्य में फिर अंतर आ जाएगा। भारत अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात से पूरा करना है और ईंधन कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों से प्रभावित होती हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है.पिछले साल मई 2022 में  भारत सरकार द्वारा अंतिम संशोधन के बाद से ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, तब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी की घोषणा की थी। बता दें, हर रोज सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसे तेल विपणन निगम (OMCs) ईंधन की कीमतों की एक लिस्ट जारी करता है।

Related Articles

33 Comments

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje адреса
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips сервис, можете посмотреть на сайте: срочный ремонт кофемашин philips
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  4. amei este site. Pra saber mais detalhes acesse o site e descubra mais. Todas as informações contidas são conteúdos relevantes e exclusivos. Tudo que você precisa saber está está lá.

  5. Часто читаю и слежу за выходом новостей на tellmi.ru.
    Хотите быть в курсе событий? Читайте актуальные события в России и мире – тут

Leave a Reply to Ремонт кофемашин Philips Москва Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button