राज्य

राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग ने आंधी के साथ बारिश की जताई संभावना

राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. उत्तरी दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुरारी, मॉडल टाउन, करावल नगर, लोनी देहात और हिंडन के अलग-अलग इलाकों और आसपास के क्षेत्रों में 30 से 50 किमी/घंटा की गति से हल्की बारिश और तेज हवाएं चलेंगी. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ में बदलाव के कारण चिलचिलाती गर्मी से राहत और तापमान में गिरावट आने की संभावना है. आईएमडी के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है, जिसे उत्तर पूर्व भारत क्षेत्र और उत्तर पूर्व राजस्थान के मैदानी इलाकों में आने की भविष्यवाणी की गई है. उन्होंने यह भी बताया कि दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान जताया जा रहा है. उन्होंने कहा, “1-2 सेमी बारिश होने से 4-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है. 24-25 मई को दिल्ली-एनसीआर में गरज और बिजली गिरने का अनुमान है.” हालांकि पिछले दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लू जैसी स्थिति बनी हुई है. तापमान में मामूली वृद्धि होगी, लेकिन बादल घिरे रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वैज्ञानिक ने कहा, “इस दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल से जुड़े पंजाब के इलाकों और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. 24 और 25 मई को दिल्ली एनसीआर में भी आंधी और बिजली गिरेगी.” आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 23 और 24 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Related Articles

23 Comments

  1. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje в москве, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje в москве
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips, можете посмотреть на сайте: ремонт кофемашин philips адреса
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply to Официальный сервис Хуавей в Новосибирске Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button