राजनीति

मायावती ने अमेरिका में दलितों पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी को घेरा

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी के भारत में दलितों और मुसलमानों की स्थिति को लेकर अमेरिका में दिए गए बयान पर जवाब देते हुए कहा कि दलितों और मुस्लिमों की दयनीय दशा के लिए कांग्रेस, बीजेपी के अलावा अन्य पार्टियां भी जिम्मेदार हैं, जो केंद्र की सरकार में हिस्सेदार रहीं। उन्होंने कहा कि यूपी में केवल बीएसपी की सरकार के दौरान ही कानून का राज स्थापित किया गया। राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया में अपने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति वही है जो 80 के दशक के आसपास दलितों की थी.मायावती ने राहुल को जवाब देते हुए सिलसिलेवार तीन ट्वीट किए हैं। पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की ओर से अमेरिकी दौरे में भारत के करोड़ों दलितों और मुस्लिम समाज की दयनीय दशा तथा उनके जान-माल, मजहब की असुरक्षा आदि के बारे में दिया गया बयान ऐसी कड़वी सच्चाई है जिसके लिए केन्द्र में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य पार्टियों की रही सरकारें पूर्ण रूप से दोषी हैं.उन्होंने आगे लिखा कि देश में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कांग्रेस की सरकार हो या बीजेपी अथवा सपा की, बहुसंख्यक बहुजन समाज के गरीबों और वंचितों पर हर स्तर पर अन्याय-अत्याचार व शोषण आम बात है, जबकि यूपी में केवल बीएसपी की रही सरकार में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके सबके साथ न्याय किया गया। साथ ही, राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ के लिए अनवरत और अनगिनत साम्प्रदायिक दंगों तथा जातिवादी घटनाओं के काले अध्यायों से इतिहास भरा है, जिसके लिए आरोप-प्रत्यारोप होते हैं, लेकिन इन कारणों से इन वर्गों के लोग अपना हितैषी संविधान होने के बावजूद लगातार शोषित-पीड़ित और लाचार हैं।

Related Articles

22 Comments

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje адреса, можете посмотреть на сайте: срочный ремонт холодильников gorenje
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips цены, можете посмотреть на сайте: ремонт кофемашин philips адреса
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply to kia slot Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button