राज्य

भाजपा नेता मनोज तिवारी: तिहाड़ जेल में मनीष सिसोदिया की जान को खतरा, बढ़ाई जाए सुरक्षा

भाजपा का कहना है कि शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचारियों में दहशत है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि शराब घोटाले के मास्टर माइंड तक अब जांच पहुंच रही है जिससे आम आदमी पार्टी (आप) में घबराहट है। वह जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जेल में सिसोदिया के जान को खतरा होने की बात कर रहे हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सिसोदिया के पास मुख्यमंत्री व अन्य आप नेताओं के कई राज हैं। आशंका है कि सच छिपाने के लिए आप नेता उप मुख्यमंत्री कि हत्या की साजिश रच रहे हैं। दिल्ली सरकार की जेल में यदि पूर्व उपमुख्यमंत्री की जान को खतरे की बात कही जा रही है तो यह गंभीर विषय है। इसे गंभीरता लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को पहले गाली देने वाले आप के नेता अब उन्हें गले लगा रहे हैं। उनसे शराब घोटाले की जांच व कार्रवाई के विरोध में पत्र लिखवा रहे हैं। नौ अलग-अलग नेताओं ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध किया है। पत्र लिखने वालों पर भी भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। भ्रष्टाचरियों का एक समूह जांच एजेंसियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसमें वह सफल नहीं होंगे। भ्रष्ट लोगों को अवश्य सजा मिलेगी। जांच एजेंसियों को बिना किसी दबाव में आए शराब घोटाले की निष्पक्ष जांच कर

 

Related Articles

One Comment

Leave a Reply to จองตั๋วรถทัวร์ Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button