देश

बीजापुर में IED ब्लास्ट, सीआरपीएफ की 85 बटालियन के दो जवान घायल

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़ा धमाका किया है। नक्सली विस्फोटक की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत टेकामेटा पहाड़ी के करीब विस्फोटक की चपेट में आने से सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सुबह सीआरपीएफ के दल को गश्त पर हिरोली गांव की ओर रवाना किया गया था। इसी दौरान जवान नक्सलियों के बिछाए विस्फोटक की चपेट में आ गए।अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान दल जब सुबह लगभग साढ़े दस बजे टेकामेटा की पहाड़ी के करीब पहुंचा तब जवानों का पैर विस्फोटक पर पड़ गया गया। हादसे में दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।पुलिस अफसरों ने कहा- पुसनार से सीआरपीएफ 222वीं और 85वीं बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे। जवान गंगालूर की तरफ जा रहे थे उसी दौरान धमाका हो गया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान रिफान साहू और अमित कुमार घायल हो गए। घायल जवानों को गंभीर रूप से चोट आ गई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

25 Comments

  1. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje цены, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje сервис
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips цены, можете посмотреть на сайте: ремонт кофемашин philips рядом
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Đến với J88, bạn sẽ được trải nghiệm dịch vụ cá cược chuyên nghiệp cùng hàng ngàn sự kiện khuyến mãi độc quyền.

  4. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

Leave a Reply to сервисные центры москвы Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button