Life Style

प्याज के शौकीन हैं, तो ज़रा कम ही खाएं, सेहत को हो सकती हैं समस्याएं

खाने में प्याज का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। दाल में तड़के से लेकर सब्जी में डालने तक हर खाने में प्याज का इस्तेमाल होता है। इतना ही नहीं प्याज का इस्तेमाल सलाद के रूप में भी खूब किया जाता है। छोले-चावल और राजमा-चावल के साथ सलाद में प्याज खाना लोग बेहद पसंद करते हैं। घरों में सलाद में खीरा, पत्ता गोभी, गाजर और टमाटर के साथ प्याज का भी इस्तेमाल होता है। गर्मी के मौसम में कई विशेषज्ञ भी कच्चा प्याज खाने की सलाह देते हैं लेकिन इस कच्चे प्याज के फायदे के साथ साथ नुकसान भी बहुत हैं, जिन्हें जानकर आप अपना सिर पकड़लेंगे.सोडियम, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन ए, सी, और ई से भरपूर प्याज से शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस भी मिलता है। इसके अलावा प्याज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। लेकिन सुपरफूड जैसी क्वालिटी रखने वाले प्याज के नुकसान भी हैं.आजकल हाई शुगर के मरीजों के साथ साथ लो शुगर की मरीजों की संख्या भी बढ़ रही हैं। जो लोग low blood sugar की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें कच्चे प्याज से दूरी बना लेनी चाहिए। प्याज खाने से ब्लड में शुगर लेवल कम हो सकता है। इसलिए शुगर की बीमारी वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही प्याज का सेवन करना चाहिए.प्याज में fructans की मात्रा ज्यादा होती है, ऐसे में ये पेट में जाकर गैस की समस्या पैदा कर सकता है। अगर आप सलाद में कच्चा प्याज खाते हैं जो गैस की समस्या होने का चांस बढ़ जाता है।

Related Articles

19 Comments

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем:сервисные центры по ремонту техники в мск
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply to ремонт бытовой техники в москве Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button