राज्य

गाजियाबाद मोबाइल शोरूम के मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

मुरादनगर थाना क्षेत्र की रेलवे रोड पर नकाबपोश बदमाशों में मंगलवार को दिनदहाड़े दुकान में घुसकर मोबाइल व्यापारी मुकेश गोयल की गोली मारकर हत्या कर दी.उनकी छाती व सिर में गोली लगी है। सूचना पर डीसीपी ग्रामीण भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दिनदहाड़े हुई घटना के विरोध में व्यापारियों में गुस्सा है। उन्होंने बाजार बंद कर दिया है। मृतक मुकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। मकान के नीचे ही उनकी मोबाइल की दुकान थी.रेलवे रोड पर हाइवे से 20 मीटर की दूरी पर ही उनकी दुकान है। रोजाना की तरह सुबह नौ बजे उन्होंने दुकान खोली थी। अंदर सफाई कर रहे थे.इसी बीच बुलेट बाइक पर दो बदमाश आये तो एक ने दुकान में जाकर ताबड़तोड़ गोली दाग दी। इसमें दो गोली मुकेश को लगी.इसके बाद बदमाश वापस बुलेट पर बैठा और दहशत फैलाने के लिए दुकान के बाहर तीन राउंड हवाई फायर किए। वारदात को अंजाम देने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस फिलहाल इसे जमीनी लेनदेन से जोड़कर देख रही है. वारदात रेलवे रोड पुलिस चौकी के सामने हुई। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। करीब सात मिनट तक बदमाश मौके पर रहे। लेकिन पुलिस ने आने की जरूरत नहीं समझी। डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की पांच टीम का गठन किया गया है। तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Related Articles

317 Comments

  1. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje сервис, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje рядом
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips, можете посмотреть на сайте: срочный ремонт кофемашин philips
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply to Сервисный центр Garmin в Барнауле Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button