राज्य

हरियाणा करनाल में राइस मिल की 3 मंजिला इमारत गिरी, 4 मजदूरों की मौत, 20 घायल

हरियाणा के करनाल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। हरियाणा के करनाल में राइस मिल की 3 मंजिला गिर गई है। तीन मंजिला राइस मिल गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गई है। राइस मिल की इमारत गिरने से चारों ओर भय का माहौल है। यह संभावना जताई जा रही है मिल के मलबे में कई कर्मचारी दबे हो सकते हैं। कई राइस मिल कर्मियों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड, पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जेसीबी के जरिए इमारत के मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।तरावड़ी स्थित शिव शक्ति राइस मिल की 3 मंजिल बिल्डिंग तड़के 3:30 बजे अचानक गिर गई। बिल्डिंग गिरने से करीब 20 से ज्यादा मजदूर मलबे में फंस गए जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि घायल मजदूरों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।जानकारी के अनुसार तरावड़ी के शिव शक्ति राइस मिल में की तीन मंजिला बिल्डिंग में करीब 157 मजदूर रहते थे। जिनमें से कुछ मजदूर रात को काम पर गए हुए थे। जबकि 20 से 25 मजदूर रात को बिल्डिंग में सो रहे थे। आज सुबह करीब तीन बजे तीन मंजिला बिल्डिंग सोते हुए मजदूरों पर गिर गई। बिल्डिंग गिरने से 20 मजदूर मलबे के नीचे दब गए जबकि चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस व रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button