राज्य

साक्षी मर्डर पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये देगी दिल्ली सरकार ने किया ऐलान

राजधानी दिल्ली के शाहाबाद इलाके में दिनदहाड़े हुए नाबालिग लड़की के कत्ल ने एक बार फिर देश को झकझोर कर रख दिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए 20 वर्षीय आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया है। इस मामले को लेकर अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है.मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता राशि देगी और अदालत से दोषी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की पूरी कोशिश करेगी, बड़े से बड़े वकील खड़े करेगी।” केजरीवाल ने सक्सेना से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का सोमवार को आग्रह किया था। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है। पुलिस के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित रूप से उसके प्रेमी ने कई बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस पूरी वारदात के समय आसपास खड़े लोग मूक दर्शक बने रहे.आप ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या की घटना को लेकर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने लड़की की हत्या की घटना को लेकर उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के लोगों का शहर की कानून-व्यवस्था प्रणाली से ‘‘भरोसा उठ” गया है।

Related Articles

20 Comments

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем:ремонт бытовой техники в мск
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button