बिजनेस

 वित्त वर्ष के पहले दिन सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई 4% की बढ़ोतरी

असम सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने की घोषणा की है। इस बात का ऐलान खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया है। अब नई डीए दर 38 फीसदी से बढ़ाकर 42% कर दिया गया है।1 अप्रेल को बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ता 1 जनवरी, 2023 से अतिरिक्त 4% बढ़ा दी गई है। अब नई डीए दर 42% है। इसकी घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने ट्विटर पर की है। उन्होंने लिखा, ‘हमारी सरकार है जो अपने कर्मचारियों की परवाह करती है। मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 1 जनवरी, 23 से राज्य सरकार के कर्मचारियों/पेंशनभोगियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए अतिरिक्त 4% महंगाई भत्ता बढ़ाई गई। नई डीए दर अब 42% है।’ असम के सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा और भाजपा के महासचिव बीएल संतोष को भी अपने पोस्ट में टैग किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button