राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक मामले में अब 23 मई को होगी सुनवाई

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता और प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक के मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज सोमवार 10 अप्रैल को सुनवाई टल गई है। बता दें कि तलाक की अर्जी राजा भैया की ओर से दाखिल की गई थी। इस पर कोर्ट की ओर से राजा भैया की पत्नी भानवी को नोटिस भेजा गया था।
विधायक पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच जारी तलाक के केस की सुनवाई टल गई है। जज की अनुपलब्धता के कारण मामले को फिलहाल टाल दिया गया है। इस केस में रघुराज और उनकी पत्नी दोनों की ओर से समय भी मांगा गया है। अब 23 मई को सुनवाई होगी।राजा भैया की तरफ से पिछले साल नवंबर 2022 में दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की गई थी। राजा की याचिका के आधार पर कोर्ट ने पत्नी भानवी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। कोर्ट में भानवी सिंह की तरफ से पेश हुए वकील ने अदालत से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है। साकेत कोर्ट में जज के छुट्टी पर होने की वजह से अब 23 मई को सुनवाई होगी।राजा भैया की शादी 1995 में बस्ती राजघराने की भानवी सिंह के साथ हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। रघुराज और भानवी के बीच काफी समय से रिश्ते असामान्य चल रहे हैं। इस वजह से भानवी दिल्ली स्थित अपने आवास पर रहने लगीं। 5 महीने पहले तलाक की अर्जी भी दाखिल हो गई।बाहुबली MLA राजा भैया ने भानवी के खिलाफ मानसिक क्रूरता के साथ ही आरोप लगाया कि पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया है और साथ रहने से इनकार कर दिया है। इसी आधार पर तलाक की याचिका दायर की गई थी।




948370 6154I got what you intend, saved to bookmarks , really decent web internet site . 68133
255927 357921I preferred than you may be now. 248351
358236 793620bless you with regard towards the certain blog post ive actually been looking with regard to this kind of advice on the net for sum time these days hence with thanks 703940
iwin – nền tảng game bài đổi thưởng uy tín, nơi bạn có thể thử vận may và tận hưởng nhiều tựa game hấp
134009 307610An intriguing discussion is worth comment. Im certain that you basically write regarding this topic, might possibly not be considered a taboo topic but typically persons are too little to communicate on such topics. To another. Cheers 560707
Với giao diện mượt mà và ưu đãi hấp dẫn, MM88 là lựa chọn lý tưởng cho các tín đồ giải trí trực tuyến.
Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.
142590 655345As soon as I detected this internet website I went on reddit to share some with the adore with them. 835083