मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्मविभूषण सम्मान, अखिलेश को सौंपेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति भवन में आज पद्म पुरस्कारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव मरणोपरांत पद्मविभूषण से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनका सम्मान उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपा जाएगा। जिसे लेकर अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए हैं। बता दें कि अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव भी समारोह में मौजूद रहेंगी। इसी साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। इस लिस्ट में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल थे। इस बार 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल थे। जिसमें दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, संगीतकार जाकिर हुसैन, दिवंगत दिलीप महालनोबिस, एस एम कृष्णा, श्रीनिवस वर्धन और दिवंगत बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।