राज्य
महाराष्ट्र के रायगढ़ में खाई में गिरी बस, इस हादसे में 13-14 लोगों की मौत

रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस शनिवार को खाई में गिर गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, अब तक इस बस हादसे में कुल 13 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 29 से ज्यादा लोग घालय हैं। लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। इसकी जानकारी रायगढ़ एसपी ने दी है। रायगढ़ SP सोमनाथ घाड़गे ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 4-4:30 बजे हुई। अब तक 29 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बस पुणे से आ रही थी।पुलिस ने कहा कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, जब वह पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शिंगरोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई।पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाने की कोशिश की जा रही है।