मनोरंजन

भोजपुरी सिंगर समर सिंह और बड़े भाई पर लगा अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के मर्डर का आरोप

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के आत्महत्या के मामले में कई कड़ियां जुड़ती चली जा रही है। रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल के कमरे में अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था। इस मामले की पुलिस तहकीकात कर रही है कि आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या किया या उसकी हत्या हुई है आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 131/23 धारा 306 के तहत समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ है। इसी बीच सोमवार को मुंबई से वाराणसी आकांक्षा दुबे का शव लेने पहुंचे परिजनों ने ब्वॉयफ्रेंड भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का आरोप है कि 21 मार्च को हुए विवाद के बाद उसे कई बार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह का बड़ा भाई संजय सिंह ने कुछ दिन पहले आकांक्षा दुबे की हत्या कराने की धमकी दी थी।मधु दुबे का आरोप है कि समर सिंह के बड़े भाई ने 21 तारीख को यह धमकी आकांक्षा दुबे को दी थी और 25 तारीख को उसका शव होटल के कमरे में मिला। समर सिंह पर आरोप लगाते हुए आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह चाहता था कि आकांक्षा दुबे सिर्फ उसके साथ ही काम करें और किसी के साथ नहीं। जब वह किसी और के साथ काम करने के लिए जाती थी तो समर सिंह उसे मानसिक रूप से टॉर्चर करता था।मधु दुबे का आरोप है कि जब वह दूसरे के साथ काम करने लगी तो समर सिंह उसका पहले का पैसा भी नहीं दिया। जब समर सिंह आकांक्षा दुबे को टॉर्चर करता, मारता – पीटता तब उससे मैंने भी पूछा था कि क्यों ऐसा कर रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे का कहना है कि उन्होंने वाराणसी के सारनाथ में संजय सिंह और समर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button