राज्य

बाँका जिला विधीज्ञ संघ ने उच्च न्यायालय पटना के न्यायाधीश सह बाँका न्यायमंडल के निरीक्षी न्यायाधीश का किया हार्दिक अभिनंदन

बाँका। बाँका जिला ब्यबहार न्यायालय के समीप ही एक अन्य न्यायालय का उद्घघाटन के बाद जिला ब्यबहार न्यायालय सहित अन्य न्यायालय के निरीक्षण के दौरान पटना से आए माननीय न्यायाधीश सह बाँका न्यायमंडल के निरीक्षी न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद ने जिला जज कृष्ण कांत त्रिपाठी के अलावा एडीजे वन आशुतोष कुमार, एडीजे टू अभिषेक कुमार भान,एडीजे फाइव पियूष कुमार, एडीजे सेवन प्रभाकर झा,एसीजेएम सह प्रभारी सीजेएम सर्वेश मिश्रा सहित न्यायपालिका के अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को उचित दिशानिर्देश दिए।
माननीय के बाँका आगमन पर बाँका जिला विधीज्ञ ने भी अपने परिसर में माननीय न्यायाधीश सह निरीक्षी न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद का भरपूर स्वागत किया गया। जिला विधीज्ञ संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने उन्हें अंगबस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया। वहीं महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, बरीय अधिवक्ता रामदुलार यादव, विभूति ठाकुर सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी उन्हें बुके एवं फुल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर विधीज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री सिंह बाँका विधीज्ञ संघ के अधिवक्तागण के लिए अच्छे हाॅल सहित अन्य सुविधाओं की मांग की। तो महामहिम श्री प्रसाद ने उनके मांगों को जायच ठहराते हुए कहा की जल्द ही इन कार्यो को पुरा करा दिया जाएगा।
मंच संचालन आनंदेव चौधरी ने किया, जबकि समापन की घोषणा
महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने की। इस मौके पर वरीय अधिवक्ता सुनील सिंह, अम्बर मुखर्जी, रीना झा, सिकंदर यादव, लालदेव यादव, मो आजम सईद, मो वसीर, अरविंद कुमार सिंह, विनोद कुमार मिश्र, विनय कुमार यादव, हरिकिशोर चौधरी, सुमन कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

रिपोर्ट- के पी चौहान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button