राज्य

पंजाब भगोड़े अमृतपाल ने मोगा पुलिस के सामने किया सरेंडर

 पंजाब के भगोड़े अमृतपाल सिंह ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने से पहले ही पुलिस ने अमृतपाल को गिरफ्तार किया था। अमृतपाल सिंह पिछले लगभग एक महीनें से फरार चल रहा है। अजनाला कांड के बाद से ही वो फरार चल रहा था। अमृतपाल सिंह ने 36 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । सूत्रों के अनुसार रविवार को ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह को पंजाब में मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हलांकि मोगा पुलिस ने इसके बारे में डिटेल्स नहीं दिए हैं। खालिस्तान समर्थक नेता की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस सूत्रों ने ये जानकारी दी है। 18 मार्च से फरार अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव से गिरफ्तार किया गया। वह अपने और अपने संगठन वारिस पंजाब दे के सदस्यों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद से गिरफ्तारी से बच रहा था।रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए लगातार ऑपरेशन जॉइंट चलाया जा रहा था। कई राज्यों की पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद उसने  सरेंडर किया अब अमृतपाल की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। 18 मार्च से लगातार फरार चल रहे पंजाब के भगोड़े ने अपने कई ठिकाने बदले थे। अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ की जेल में शिफ्ट किया जाएगा।  डिब्रूगढ़ की जेल में उसके कई समर्थकों को भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button