मनोरंजन

नेता फहद अहमद- जिनसे स्वरा भास्कर ने  की है शादी

 स्वरा भास्कर ने फहद के साथ सगाई और कोर्ट मैरिज की है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कपल बता रहे हैं कि वे कब धूमधाम से शादी करेंगे। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहद अहमद काफी चर्चा में हैं। बता दें एक्ट्रेस ने फहद अहमद से कोर्ट में शादी कर ली। शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया था, जिस वीडियो में दोनों का प्यार नजर आ रहा था। फैंस कपल को बधाई भी दे रहे हैं। खबरों के अनुसार स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन स्वरा भास्कर ने अभी तक हिंदू या मुस्लिम रीति रिवाज से शादी नहीं की है। एक्ट्रेस की जो तस्वीर वायरल हो रही उसमें स्वरा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। जानकारी के अनुसार कल स्वरा ने सगाई की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी उनकी सगाई में शामिल हुई थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्वरा और फहद साथ में नजर आ रहे हैं और फहद कहते हैं, अभी सिर्फ सगाई हुई है, फहद अहमद एक पॉलिटिशन है और वह समाजवादी पार्टी के यूथ नेता है। इसके पहले उन्होंने कई प्रोटेस्ट और आंदोलनों में भी भाग लिया था। स्वरा भास्कर और फहद अहमद की मुलाकात जनवरी 2020 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के लव स्टोरी का भी एंगल नजर आता है। दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे है। दोनों को कई लोगों ने बधाई दी है। फहद अहमद स्वरा भास्कर से 4 साल छोटे हैं। स्वरा भास्कर हाल ही में फिल्म ‘जहां चार यार’ में नजर आई थी। यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी  स्वरा भास्कर ने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कम ही चली है। वहीं, उन्होंने कई फिल्मों में साइड हिरोइन का भी काम किया है। वह अपने ट्वीट को लेकर भी खबरों में रहती है। उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button