देश

देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी ने रंग दिखाना शुरू किया, जानिए मौसम का हाल

कुछ दिनों की गुलाबी ठंड के बाद अब देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का रंग चढ़ने लगा है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने ओडिशा में हिट वेब का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग में के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश राज्यों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़त हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में हीटवेव की शुरुआत हो चुकी है।मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल में 12 अप्रैल से शुरू हीटवेव 16 अप्रैल तक जारी रह सकती है। वहीं ओडिशा में आज से हीट वेव की शुरुआत होने का अनुमान है। 15 अप्रैल तक ओडिशा में हिटवेव चलने का अनुमान है। वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम 38 डिग्री तक जा सकता है। आनेवाले दिनों में राजधानी दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है।उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिन के वक्त तेज हवाएं चल सकती हैं। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button