राज्य

झारखंड-शिवरात्रि को लेकर  तोरण द्वार बनाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद , धारा 144 लागू

पलामू के पांकी में दो समुदायों के बीच झड़प की खबर है। पथराव और आगजनी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक शिवरात्रि को लेकर  तोरण द्वार बनाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्थर चलने लगे। इसके बाद पेट्रोल बम भी फेंके गए

पांकी के भगत सिंह (मस्जिद) चौक पर महाशिवरात्रि की पूजा के मौके पर तोरणद्वार बनाने को लेकर दो समुदायों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान धार्मिक स्‍थल से पत्थरबाजी की गई, जिसमें दर्जनाधिक लोग घायल हुए हैं। दो बाइक एवं एक घर को आग के हवाले कर दिया गया है। कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई है। स्थिति तनावपूर्ण बनी है। डीसी, एसपी एवं स्थानीय विधायक घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटे हुए हैं और काफी हद तक इसे नियंत्रण में कर भी लिया गया है। इलाके में 144 लागू कर दिया गया है। अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इस घटना के बाद पांकी में तनाव का माहौल है। सुरक्षा की स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी पांकी में हिंसक दंगे हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button