Business

कॉमर्शियल सिलेंडर 83.5 रुपये सस्ता, कीमत घटकर 1773 रुपये

दरअसल, 1 जून से एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 83.5 रुपये सस्ता कर दिया गया है। यानी कि 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी गैस स‍िलेंडर अब 1773 रुपये का हो गया है। जबकि पहले यही स‍िलेंडर 1856.50 रुपये का था। लेकिन 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में घरेलू गैस स‍िलेंडर पहले वाले दाम पर ही म‍िलेगा.कमर्शियल एलपीजी गैस स‍िलेंडर द‍िल्‍ली में 1856.50 रुपये से घटकर 1773 रुपये का रह गया है। वहीं कोलकाता में 1960.50 रुपये से घटकर 1875.50 रुपये का हुआ है। मुंबई में पहले 1808.50 के मुकाबले अब 1725 रुपये चुकाने होंगे। चेन्‍नई में पहले 2021.50 रुपये का मिलता था जो कि अब 1937 रुपये का मिलेगा.वहीं तेल कंपन‍ियों ने एटीएफ (ATF) की कीमत में भी बदलाव किया है। भारी कटौती के साथ ही एक क‍िलोलीटर के दाम 6600 रुपये तक कम किए गए हैं। द‍िल्‍ली में एटीएफ की कीमत 95935.34 रुपये से 89,303.09 रुपये हो गई है। दूसरी ओर मुंबई में पहले 89348.60 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर के मुकाबले अब 83,413.96 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर हो गया है। चेन्‍नई में 93,041.33 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर कर दिया गया है। जबकि कोलकाता में 95,963.95 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर के दर से मिलेगा। इस कटौती से काफी राहत मिली है.

Related Articles

24 Comments

  1. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje цены, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips цены, можете посмотреть на сайте: ремонт кофемашин philips адреса
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Khám phá thế giới giải trí trực tuyến đỉnh cao tại MM88, nơi mang đến những trải nghiệm cá cược thể thao và casino sống động.

  4. Đến với J88, bạn sẽ được trải nghiệm dịch vụ cá cược chuyên nghiệp cùng hàng ngàn sự kiện khuyến mãi độc quyền.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button