Travel

केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुग्राम में मेट्रो रेल नेटवर्क विस्तार को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरूग्राम के साथ द्वारका एक्सप्रेस वे साइड लाइन को जोड़ने वाली मेट्रो सम्पर्क के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी। इस पर 5,452 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी। बैठक के बाद गोयल ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों संबंधी मंत्रिमंडल समिति (CCEA) की बैठक में शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि इसके तहत मेट्रो का 28.5 किलोमीटर का विस्तार होगा और इसमें 27 स्टेशन होंगे। मंजूरी के बाद से इस परियोजना को पूरा होने में चार वर्ष लगेंगे। गोयल ने बताया कि इससे हरियाणा खासकर गुरूग्राम एवं दिल्ली के लोगों को फायदा होगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गुरूग्राम के सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार का केंद्र होने के नाते मेट्रो का विस्तार होने से रोजगार के नये अवसर विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पुराने गुरूग्राम से नये गुरूग्राम को जोड़ा जा सकेगा तथा इस नेटवर्क से भारतीय रेलवे के स्टेशन भी जुड़ेंगे। इससे क्षेत्र का सम्पूर्ण आर्थिक विकास सुनिश्चित होगा।

19 Comments

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button