सफ़र

ओडिशा में एक और ट्रेन डिरेल, बरगढ़ के मेंधापाली में मालगाड़ी की 5 बोगी पटरी से उतरीं

ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना के बाद एक और हादसा हुआ है। राज्य के बरगढ़ में एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे के वक्त ट्रेन में सामान मौजूद नहीं था। हादसे का कारण भी अभी सामने नहीं आया है। बता दें कि शुक्रवार शाम को बालासोर में हुए हादसे में 275 लोगों की मौत हुई थी और 1100 से भी ज्यादा लोग घायल हुए थे.वहीं बालासोर में दर्दनाक हादसे के बाद रेलवे के कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत से ट्रैक को फिर से चालू कर दिया है। इस ट्रैक पर फिर से ट्रेने दौड़ने लगी हैं। हादसे के बाद इस ट्रैक पर पहली ट्रेन मालगाड़ी रात को रवाना हुई थी। इस दौरान घटनास्थल पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे थे। इसके बाद आज सुबह यहां से वंदे भारत ट्रेन भी गुजारी गई। कर्मचारियों ने इस भयानक हादसे के 51 घंटे बाद ही ट्रैक की मरम्मत करके सुचारू कर दिया.रविवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव हादसे के बारे में बातें करते हुए भावुक हो गए और कहा कि हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई है। वैष्णव ने आगे कहा कि”हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लापता लोगों के परिवार के सदस्य उन्हें जल्द से जल्द ढूंढ सकें…अब तक 3 गाड़ियां जा चुकी हैं और रात में करीब 7 गाड़ियों के जाने की योजना बनाई है। रेल मंत्री ने रोते हुए कहा, जिन परिवारों के लोग खो गए हैं उनको जल्द-से-जल्द उनके परिवारजन तक पहुंचाना है। 

Related Articles

22 Comments

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем:сервис центры бытовой техники москва
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje сервис, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje рядом
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips, можете посмотреть на сайте: ремонт кофемашин philips адреса
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button