राज्य

एमपी: खरगोन में बड़ा सड़क हादसा, पुल से गिरी बस, 15 यात्रियों की मौत, 20 जख्मी

मध्य प्रदेश के खरगोन में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। खरगोन में एक बस के पुल से गिर जाने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, लगभग 20 अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे। बस इंदौर जा रही थी, तभी पुल से फिसलकर नीचे गिर गई। इलाके के स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान शुरू किया और दुर्घटना में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। राज्य सरकार ने की वित्तीय राहत की घोषणा। उधर, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।दुर्घटना के बाद, मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवार के सदस्यों को चार लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राज्य सरकार ने गंभीर रूप से घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए 50,000 रुपये, जबकि घायलों को 25,000 रुपये देने की भी घोषणा की।बस के गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बोराड के 50 फीट ऊंचे पुल से बस नीचे गिरी है जिससे लोग हताहत हुए। बस माँ शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है।

Related Articles

5 Comments

  1. บทความนี้เกี่ยวกับดอกไม้งานศพ ยอดเยี่ยมมาก
    การรู้ว่าดอกไม้แต่ละชนิดมีความหมายอย่างไร ช่วยให้เลือกได้ตรงความรู้สึกมากขึ้น
    จะเก็บข้อมูลนี้ไว้ใช้แน่นอน ขอบคุณอีกครั้งครับ/ค่ะ

    Check out my web-site :: ร้านจัดดอกไม้งานศพ

  2. 249310 564869This web internet site is generally a walk-through its the data you wished concerning this and didnt know who ought to. Glimpse here, and you will definitely discover it. 460303

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button