मनोरंजन

एक-दूसरे को अंगूठियां पहनाएंगे राघव-परिणीति? सात समंदर पार से आई बहन प्रियंका चोपड़ा..

कभी लंच डेट की तस्वीर तो कभी आईपीएल मैच के दौरान गलबहियां… कई महीने से सिर्फ अटकलों में चल रहे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिश्ते पर पक्की मुहर लगने जा रही है। जी हां सही सुना आपने, नमस्कार मैं हूं आपके साथ रिशु चौधरी बॉलीवुड डीवा परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के यूथ आइकॉन सांसद राघव चड्ढा आज शाम दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर रहे हैं। दोनों की जिंदगी के इस नए पड़ाव से इंडस्ट्री की कई नामी हस्तियां भी रूबरू होंगी। तो चलिए आपको सगाई से जुड़े हर अपडेट से रूबरू कराते हैं…

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं. लगातार एक साथ स्पॉट होने के बाद इन दोनों की शादी और सगाई की चर्चा भी काफी रही है. ऐसे में अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई करने जा रहे हैं.राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की थीम के बारे में जिक्र किया जाए तो इस खास दिन के लिए बॉलीवुड थीम को अपनाया गया है. अपनी लाइफ के इस स्पेशल दिन पर राघव चड्ढा पवन सचदेवा की डिजाइन की हुई अचकन और परिणीति चोपड़ा मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनेंगीं. इसके अलावा बात की जाए कार्यक्रम का शेड्यूल को लेकर तो कार्यक्रम की शुरुआत शाम तकरीबन 5 बजे से शुरू होगी, सबसे पहले सुखमनी साहिब का पाठ किया जाएगा, इसके बाद अरदास और फिर 8 बजे सगाई और उसके बाद डिनर का कार्यक्रम रखा गया है. बी टाउन एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की ये सगाई क्लोज रिंग सेरेमनी कही जा सकती है. जिसमें परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के 150 लोगों को सगाई का न्यौता दिया गया है. परी और राघव के स्पेशल गेस्ट के बारे में तो मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चौपड़ा समेत राजनीति और बॉलीवुड से जुड़ी क‌ई बड़ी हस्तियां इस सगाई समारोह में शामिल होंगी.बहन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी भारत आ गई। आज सुबह देसी गर्ल को दिल्ली हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया, कैजुअल कपड़ों में प्रियंका हंसती खिलखिलाती बहन की सगाई में शामिल होने के लिए एक्साइटेड दिखीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button