मनोरंजन

एक्टिंग छोड़ने को लेकर दीपिका कक्कड़ ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपना प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं। बीते दिन खबर सामने आई थी कि एक्ट्रेस ने अब एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है, और अब केवल एक हाउसवाइफ की तरह ही जिंदगी बिताने वाली हैं। हालांकि इस पर रिएक्ट करते हुए दीपिका कक्कड़ ने झूठा करार दिया है। एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि यकीनन कोई गलतफहमी हुई है, सोशल मीडिया पर उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया है। एक्टिंग और मां बनने की अपनी ड्यूटी को लेकर दीपिका ने खुलकर बात की है, आइए एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं.मारी सहयोगी ईटाइम्स से बात करते हुए दीपिका कक्कड़ ने बताया, ‘मेरे बयान को गलत तरीके से लिया गया है, एक्टिंग छोड़ने का मेरा कोई प्लान नहीं है, हालांकि मुझे पता ही कि मां बनने के बाद मुझे काफी समय बच्चे की परवरिश में देना होगा, जो कि मैं खुद भी करना चाहती हूं, इस वजह से मैं एक्टिंग से एक ब्रेक ले रही हूं वो भी अपने बच्चे की परवरिश के लिए। इस बारे में मेरी सोच थोड़ी पुरानी है कि एक बच्चे को अपनी मां की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, और मैं अपने बच्चे के साथ रहना चाहती हूं। मेरे लिए प्रेग्नेंसी काफी खास है और मैं इसे काफी इंजॉय कर रही हूं.एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जो महिलाएं अपने काम और बच्चे दोनों को संभालती हैं, वह भी अपनी जगह सही हैं और उनके लिए काफी रिस्पेक्ट भी है। हालांकि वह मां बनने के बाद तुरंत काम पर नहीं लौटना चाहती हैं, वह अपने बच्चे को ज्यादा से ज्यादा समय देना चाहती हैं। हालांकि अगर कोई बड़ा प्रोजेक्ट आता है तो वह काम पर लौटने के बारे में सोचेंगी। उन्होंने एक्टिंग को छोड़ा नहीं है।

Related Articles

28 Comments

  1. บทความนี้มีประโยชน์มาก ที่พูดถึง IQOS Thailand อธิบายได้ละเอียดชัดเจน กำลังตัดสินใจซื้ออยู่ ขอคำแนะนำการเลือกซื้อหน่อยครับ

  2. บทความนี้เกี่ยวกับการจัดดอกไม้งานศพ ยอดเยี่ยมมาก
    การรู้ว่าดอกไม้แต่ละชนิดมีความหมายอย่างไร ช่วยให้เลือกได้ตรงความรู้สึกมากขึ้น
    ใครที่กำลังเตรียมตัวจัดงานศพให้คนสำคัญควรอ่านจริงๆ

  3. Đến với J88, bạn sẽ được trải nghiệm dịch vụ cá cược chuyên nghiệp cùng hàng ngàn sự kiện khuyến mãi độc quyền.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button