राज्य

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन, लंबे समय से थे बीमार

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास का बागेश्वर के जिला अस्पताल में निधन हो गया है। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बागेश्वर से विधायक थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। इसको लेकर उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मंत्री चंदन रामदास के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। 26 से 28 अप्रैल तक राजकीय शोक रहेगा।चंदन राम दास 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव चुने गए थे। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए।

Related Articles

5 Comments

  1. Đến với J88, bạn sẽ được trải nghiệm dịch vụ cá cược chuyên nghiệp cùng hàng ngàn sự kiện khuyến mãi độc quyền.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button