राज्य

राजस्थान में हवाओं के साथ बारिश,तीन दिन से चल रही आंधी

राजस्थान में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इससे पहले, बृहस्पतिवार देर रात प्रदेश के कई जिलों में आए तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। तूफान और बारिश से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई है.जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 12 लोग टोंक जिले के रहने वाले हैं। धौलपुर, जयपुर और दौसा जिलों में भी एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस तरह से बृहस्पतिवार से शुक्रवार सुबह तक कुल 15 लोगों की मौत हुई है.जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात को 96 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं का दौर चला, जिससे कई इलाके अंधेरे में डूब गए। बिजली गुल हो गई। तूफान और बारिश के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए. टोक शहर के धन्ना तलाई क्षेत्र में बृहस्तिवार देर रात बारिश तेज हवा के कारण एक घर की दीवार गिर गई..इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने के साथ ही चार लोग घायल हो गए। इसी गांव में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हुई है मृतक मुस्ताक अपने घर के पास बने खेत की रखवाली के लिए वहीं पर सो रहा था। बारिश से हुए हादसों में टोंक जिले के निवाई और दूनी में तीन-तीन, टोडारायसिंह व उनियारा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।बृहस्पतिवार देर रात से शुक्रवार तक जयपुर, टोंक, करौली, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, जोधपुर, झूंझुनूं, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, भरतपुर, दौसा, सीकर, नागौर और अलवर जिलों के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। धूलभरी हवाओं का दौर भी चला।प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहे । बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बारिश से हुई हादसों से पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर मृतकों के स्वजनों को आर्थिक मदद दे सकेंगे।

Related Articles

25 Comments

  1. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем:сервисные центры по ремонту техники в мск
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту техники в Перми.
    Мы предлагаем: Сколько стоит ремонт телевизоров Hyundai
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт холодильников gorenje в москве, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje цены
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  4. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips рядом, можете посмотреть на сайте: ремонт кофемашин philips рядом
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button