दुनिया

जापान में G7 समिट के दौरान PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति का गले मिलकर किया स्वागत

जापाम के हिरोशिमा में आयोजित G7-बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात हुई. इस दौरान दोनों नेता  पहले एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले और फिर दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात क्वाड शिखर सम्मेलन के नेताओं के तीसरे इन-पर्सन शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुई है. पीएम मोदी G7 की बैठक में पीएम फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर शामिल हो रहे हैं. राष्ट्रपति बाइडेन से पीएम मोदी की ये मुलाकात 21 से 24 जून तक होने वाले उनके अमेरिकी दौरे से ठीक पहले हुई है. अमेरिका के दौरे के दौरान व्हाइट हाउस में पीएम मोदी की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन करेंगे. इन सब के बीच, राष्ट्रपति बाइडेन से मिलने से पहले शनिवार को पीएम मोदी का उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा ने हिरोशिमा में G 7 शिखर सम्मेलन के कार्य सत्र 6 के लिए पहुंचने पर स्वागत किया.एक दिन पहले जापान पहुंचे पीएम मोदी ने शनिवार को अपने जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत और जापान के बीच संबंधों पर बात की. दोनों नेताओं ने पृथ्वी को बेहतर बनाने की दिशा में भारत के G20 प्रेसीडेंसी और जापान के G7 प्रेसीडेंसी के फोकस को लेकर भी चर्चा की. दोनों नेताओं ने अपने-अपने जी-20 और जी-7 प्रेसीडेंसी के प्रयासों में तालमेल बिठाने के तरीकों पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल साउथ की चिंताओं और प्राथमिकताओं को उजागर करने की आवश्यकता पर भी बल दिया.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में जी -7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच चर्चा भी हुई.पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली बार जेलेंस्की से की मुलाकात की है.

Related Articles

330 Comments

  1. Wow, amazing weblog format! How lengthy have you been running a blog for?
    you made blogging look easy. The total look of your website is
    wonderful, as smartly as the content! You can see
    similar here najlepszy sklep

  2. Профессиональный сервисный центр по ремонту бытовой техники с выездом на дом.
    Мы предлагаем:ремонт крупногабаритной техники в москве
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  3. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали срочный ремонт холодильников gorenje, можете посмотреть на сайте: ремонт холодильников gorenje
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

  4. Предлагаем услуги профессиональных инженеров офицальной мастерской.
    Еслли вы искали ремонт кофемашин philips цены, можете посмотреть на сайте: ремонт кофемашин philips адреса
    Наши мастера оперативно устранят неисправности вашего устройства в сервисе или с выездом на дом!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button